कालपी। दो सप्ताह पूर्व लापता हुईं दो नाबालिग सगी बहनों के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उनके दो कथित प्रेमियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बहनों को पुलिस मंगलवार को खोज चुकी थी। उनके बयान और पूछताछ के आधार पर मामले में पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं थीं।

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने चार सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उनकी दो नाबालिग बेटियां घर से लापता हो गईं हैं। पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान दोनों बहनों के मोहल्ले के ही दो युवकों से प्रेम संबंध होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों को बरामद कर लिया।

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार शुक्रवार सुबह महमूदपुर चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मंगरौल रोड से राजघाट निवासी सलीम, मोनू निषाद और भगवानदास को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार भगवानदास ने दोनों नाबालिगों को घर से जाने में मदद की थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *