बरहन (आगरा)। बहन से शादी नहीं करने वाले देवर को कमरे में बुलाकर भाभी ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट काटा और भाग गई। पुलिस ने करीब 11 माह बाद आरोपी भाभी को गिरफ्तार किया है। प्राथमिकी जेठानी ने दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, देवर हल्द्वानी की एक सीमेंट कंपनी में केमिकल असिस्टेंट इंजीनियर था। पिछले वर्ष दीपावली पर घर आया था। वह 20 अक्तूबर 2025 की रात दीपावली की पूजा के बाद बाहर सो रहा था। भाभी अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में थी। रात करीब दो बजे उसने देवर को कमरे में बुलाया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। लहूलुहान देवर की चीख सुनकर परिवार के लोग जाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली एम्स में रेफर कर दिया गया था। घटना के अगले दिन सुबह के वक्त आरोपी भाभी का पति भी गांव पहुंच गया। वह पत्नी को एटा स्थित उसके मायके ले गया था तभी से वह लापता थी। पुलिस ने अब आरोपी भाभी को उसके एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है।

– महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया था। मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि युवक की इससे जान जा सकती थी। इस आधार पर प्राथमिकी में हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई गई। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। – आदित्य सिंह, डीसीपी पश्चिमी जोन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें