बकेवर। कस्बे के ग्रामीण बिजली उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से कस्बा सहित सौ से अधिक गांवों की पांच घंटे बिजली गुल रही। पेड़ कटवाकर लाइन फाल्ट ठीक होने के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।


कस्बे के ग्रामीण फीडर की 33 केवी की लाइन पर शुक्रवार सुबह लगभग पौने नौ बजे बीहड़ में दो पेड़ गिर गए। इसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हाे गई। पेड़ गिरने की जानकारी के बाद बिजली निगम की टीम ने पेड़ों को लाइन पर से हटवाने का कार्य तेजी के साथ शुरू किया। लगभग पांच घंटे तक बकेवर व आसपास के सौ गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। इससे पूर्व गुरुवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते ग्रामीण व कस्बा के बिजली उपकेंद्र की 33 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया था जिससे तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही थी रात नौ बजे लोगों को बिजली आपूर्ति मिल सकी थी। एसडीओ अनूप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को फाल्ट की जानकारी पर जेई आशीष श्रीवास्तव लाइनमैन की टीम ने पेड़ों को छटवाकर फाल्ट को दुरुस्त कराया। इसके बाद वह भी मौके पर पहुंचे। दोपहर दो बजे फाल्ट के ठीक होने पर आपूर्ति बहाल कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *