संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:57 PM IST
{“_id”:”672a558412d5ee21aa0c5c1c”,”slug”:”officials-inspected-kakoda-fair-site-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123322-2024-11-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: ककोड़ा मेला स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:57 PM IST

पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम कादरगंज स्थित गंगा किनारे 11 नबंवर को वार्षिक ऐतिहासिक मेला ककोड़ा लगने वाला है। मेले की तैयारियों का प्रशासनिक अधिकारियों ने मंगलवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय ने जिला पंचायत अधिकारी, स्वास्थ विभाग, फायर सर्विस, पुलिस विभाग आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गंगा पर पहुंच कर ककोड़ा मेला लगने का व गंगा स्नान आदि के स्थानों का निरीक्षण और मेले की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि ऐतिहासिक मेला ककोड़ा 11 नवंबर से लगने जा रहा है। गंगा नहान पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं व मेला प्रेमियों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न हो, इसके लिए तैयारियां की जा रही है। बताया कि गंगा किनारे समतलीकरण कराने, सहायता बूथ केंद्र बनाने, पार्किंग, बेरिकेडिंग आदि कार्यों को कराने के अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया है। समय रहते सभी मेले की तैयारियों पूर्ण रूप से हो जाएंगी।