
अब तक 500 के नोटों की 11,200 गड्डियां मिलीं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के छापे में तीनों जूता कारोबारियों से तीन दिनों में कुल 56 करोड़ रुपये नकदी मिली है। 11,200 से ज्यादा नोटों के बंडल टीम को डबल बेड और अलमारियों में मिले। इसे सोमवार को बैंक की कैश जमा करने वाली वैन से करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया। आयकर विभाग के मुताबिक तीनों जूता कारोबारियों के ठिकानों पर यह छापा चौथे दिन भी चलने के आसार हैं।
