{“_id”:”6712c3c1ced31f3e840c6714″,”slug”:”one-arrested-with-14-stolen-bikes-partner-absconding-orai-news-c-224-1-ori1005-121116-2024-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चोरी की 14 बाइकों के साथ \nएक गिरफ्तार, साथी फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आटा। थाना पुलिस व एसओजी की टीम ने छापा मारकर एक वाहन चोर को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर जंगल में झाड़ियों में छिपाई गईं चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं।
कालपी सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने वाहन चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि आटा व थाना कदौरा पुुलिस ने एसओजी टीम के साथ थाना क्षेत्र के दशहरी व करमचंद्रपुर नहर मार्ग पर जा रहे शातिर वाहन चोर कदौरा थाना क्षेत्र के वाकरपुर गांव निवासी इरफान उर्फ लल्लू को पकड़ लिया।
जबकि उसके पीछे बैठा कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुलौली निवासी खुर्शीद आलम चकमा देकर फरार हो गया। टीम ने इरफान की निशानदेही पर इकौना, लोदीपुर के जंगल में छिपाई गई चोरी की 13 बाइकें बरामद कीं। जबकि एक बाइक इरफान के पास से मिली है। सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर आटा थाने में एक और दूसरे आरोपी खुर्शीद पर आटा, उरई व कालपी में दस मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
इस दौरान आटा थाना प्रभारी अजय सिंह, कदौरा थाना प्रभारी प्रभात सिंह मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि बरामद बाइकों के इंजन नंबर व चेचिस नंबर के आधार पर वाहन कंपनियों से संपर्क कर मालिकों की तलाश की जाएगी।।
