
खुदाई कर मिट्टी में धंसे मजदूरों को निकाला गया।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके के मयूर विहार कालोनी में सेफ्टी टैंक की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार मजदूर दब गए। इनको एक घंटे बाद साथी मजदूरों ने बाहर निकाला।
हादसे में मजदूर सूर्यपाल (40) की मौत हो गई। इतवारी लाल (40) रेउसा सीतापुर, जगमोहन (42) टिकरी सदरपुर सीतापुर, ब्रजेश पांडेय (45) निवासी पांडेय पुरवा धौरहरा लखीमपुर घायल हो गए।
मृतक सूर्यलाल बरेहटा ईसा नगर लखीमपुर का रहने वाला है।
