loader


आगरा के गांव नगला नाथू (सिकंदरा) की जिन गलियों में हर समय बच्चे खेलते नजर आते थे, बुधवार को वहां सन्नाटा पसरा रहा। घरों के बाहर इक्का-दुक्का लोग बैठे दिखे। पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास करुण क्रंदन गूंज रहा था।

यमुना नदी में डूबने से मंगलवार को नगला नाथू गांव की मुस्कान, दिव्या, संध्या उर्फ कंचन, माैसेरी बहन सोनम, चचेरी बहन नैना और माैसी शिवानी की माैत हो गई थी। घटना सुबह 10:30 बजे हुई थी। सभी किशोरियां यमुना में नहाने गई थीं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में मातम है। गांव के लोग भी हादसे को याद कर सिहर उठते हैं।

सबसे बड़ा दर्द तीन बेटियों मुस्कान, दिव्या और संध्या को खोने वाली मां कांता देवी, पिता सुरेश चंद और दादी मीना को मिला है। उनके आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्हें लोग किसी तरह संभाल रहे हैं। मां एक ही बात बोल रही हैं कि बेटियों को एक बार वापस ला दो, फिर कभी उन्हें जाने न दूंगी। घर में लोगों का तांता लगा है। लोग ढांढस बंधा रहे हैं।

ये भी पढ़ें –  Agra News: यमुना के गहरे पानी में फंस गईं छह किशोरियां, तड़पती रहीं…जिस तरह गई जान, कांप जाएगा कलेजा

 




Trending Videos

One mistake and a pile of dead bodies formed in Yamuna six daughters along with three real sisters died

Six girls died in agra
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


अब किसे कहूंगा नैना

सुरेश के भाई दिनेश की बेटी नैना की भी डूबने से माैत हुई है। वह पड़ोस में रहते हैं। नैना की मां दीपू बेहाल हैं। दादा विजय सिंह मोबाइल में पौत्री की फोटो देखकर रो रहे थे। बेटी ने घटना से कुछ देर पहले वीडियो बनाए थे। बोले, अब किसे नैना कहकर बुलाएंगे।

ये भी पढ़ें –  UP: ‘पापी’ मामा की दरिंदगी…भांजी के साथ घिनौना काम, फिर दोस्त ने भी नोंचा जिस्म; हैवानियत की हदें कर दी पार

 


One mistake and a pile of dead bodies formed in Yamuna six daughters along with three real sisters died

Six girls died in agra
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पढ़ाई पर खर्च करेंगे रकम

सुरेश और दिनेश ने कहा कि बेटियां वापस नहीं आ सकती हैं। अब उनकी दो और बेटियां हैं। मुआवजा मिला है। इस रकम को दोनों बेटियों की पढ़ाई पर खर्च करेंगे। रकम बचने पर उनके नाम पर जमा कराएंगे। नगला रामबल की शिवानी और टेढ़ी बगिया की सोनम की माैत से उनके परिवार के आंसू नहीं रुक रहे हैं। उनके घर पर भी दूसरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहा।

ये भी पढ़ें –  UP: तेरहवीं की दावत खाकर मची अफरातफरी…डाॅक्टर की दुकान पर लग गई भीड़, गांव में पहुंची स्वाथ्य विभाग की टीम

 


One mistake and a pile of dead bodies formed in Yamuna six daughters along with three real sisters died

Six girls died in agra
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


यमुना के किनारे कराई जाए तारबंदी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहली बार डूबने की घटना हुई है। पीड़ित परिवार के साथ पूरा गांव है। यमुना में खनन की वजह से कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इसका नहाते समय अंदाजा नहीं रहता है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि तारबंदी कराई जाए, जिससे बच्चे यमुना में नहीं जाएं। अनावश्यक गहराई में भी जाने से रोकने के लिए इंतजाम होने चाहिए।

ये भी पढ़ें –  UP: यमुना में डूबकर छह किशोरियों की गई जान…वकील बनना चाहती थी शिवानी, सोनम पुलिस अफसर; ऐसे खींच ले गई मौत

 


One mistake and a pile of dead bodies formed in Yamuna six daughters along with three real sisters died

मंत्री असीम अरुण
– फोटो : अमर उजाला


मंत्री असीम अरुण ने बांधा ढांढस

नगला नाथू में पीड़ित परिजन से बुधवार को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने वीडियो काॅल पर बात की। मुस्कान के पिता सुरेश को ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक आनंद कुमार सिंह को गांव भेजा था। उन्होंने ही अपने मोबाइल पर वीडियो काॅल से बात कराई।

ये भी पढ़ें –  UP: सेना भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी, मैनपुरी में गैंग सरगना पर केस दर्ज; इस तरह जाल में फंसते थे युवा

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *