{“_id”:”66e73bd73a7faca64b03b6a7″,”slug”:”operator-dies-due-to-overturning-of-hydra-in-power-plant-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-120945-2024-09-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पावर प्लांट में हाइड्रा पलटने से ऑपरेटर की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पावर प्लांट में हाइड्रा पलटने से ऑपरेटर की मौत हो गई।
थाना बार अंतर्गत ग्राम चिकलौआ स्थित बजाज पावर प्लांट में एसआरबीएच कंपनी काम करती है। उक्त कंपनी में रंजय कुमार सिंह (35) निवासी अनसरी जिला बक्सर, बिहार हाइड्रा पर ऑपरेटर था। रविवार शाम को प्लांट में रंजय कुमार हाइड्रा के जरिये पाइप उठा रहा था। इसी दौरान हाइड्रा अनियंत्रित होकर पलट गया। रंजन उसके नीचे दब गया। साथी मजदूरों ने देखा तो वह भागकर मौके पर पहुंचे और रंजन को बाहर निकाला। आनन फानन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
