संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Sep 2024 12:15 AM IST


Innocent injured in wild animal attack, panic

Trending Videos



कासगंज। ततारपुर में गणेश पंडाल में जंगली जानवर के हमले में मासूम बालिका घायल हो गई। इससे पंडाल में दहशत फैल गई। बालिका को बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के बीच भेड़िया को लेकर चर्चा है।

Trending Videos

ततारपुर में सजे पंडाल में दोपहर के समय अचानक एक जंगली जानवर घुस आया। जानवर ने पंडाल में बैठी रिया (5) पुत्री राजेश पर हमल कर दिया और बालिका को खींचने लगा। बालिका की चीख सुनकर लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोग अपने घरों से लाठी डंडे निकाल लाए और बालिका को जैसे तैसे बचाया।

बालिका को बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फार्मासिस्ट नवीन ने बालिका को इंजेक्शन लगाने के साथ ही उपचार किया। बहन माला ने बताया कि जानवर भेडिया जैसा दिख रहा था। डॉ. योगेश वर्मा ने बताया कि बालिका पर हमला करने वाला जानवर तेज नुकीले दांतों वाला है। जो निशान है वह कुत्ते के काटने का नहीं है। किसी जंगली जानवर के है। इस घटना के बाद से ग्रामीण काफी दहशत में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें