कोंच। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात किष्किंधा मंदिर के पास जुए के फड़ पर छापा मारकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पांच मौके से भाग निकले।

पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान सुभाष नगर निवासी हसीन खान और आजाद नगर निवासी आमीन व आमिर को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। तलाशी में तीनों के पास से 950 रुपये और जुए के फड़ से 7,200 रुपये बरामद हुए।

मौके से फरार हुए महंतनगर निवासी संजू कुशवाहा, गिरवर नगर निवासी सद्दाम, आजाद नगर निवासी महरुद्दीन, मालवीय नगर निवासी अरबाज और भगत सिंह नगर निवासी कल्लू के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *