{“_id”:”66e1efadba1cae3a4d0b1a26″,”slug”:”orai-rath-state-highway-incomplete-for-eight-years-potholes-are-increasing-problems-orai-news-c-224-1-ka11004-119561-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: उरई-राठ स्टेट हाईवे आठ साल से अधूरा, गड्ढे बढ़ा रहे परेशानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मुहम्मदाबाद। उरई-राठ स्टेट हाईवे आठ साल से अधूरा पड़ा है। मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया गांव के दोनों ओर आधा किलोमीटर तक नहीं बनी है। सड़क पर गड्डों से हादसे हो रहे हैं।
उरई के चतुर्भुज चौराहा से लेकर मोहाना तक 22 किलोमीटर फोरलेन स्टेट हाईवे को सपा शासनकाल में साल 2015 में मंजूरी मिल गई थी। इसका कायाकल्प वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, जिसे 127 करोड़ की लागत से साल 2017 तक तैयार किया जाना था। मार्ग के निर्माण को आठ साल बीत रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पूर्ण रूप से तैयार नहीं हो सका है। मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया गांव में भी आवासीय इलाके से होकर गुजरने वाली यह सड़क दोनों गांवों में करीब आधा-आधा किलोमीटर नहीं बनी हैं।
पैमाइश के बावजूद निर्माण अधर में
मुहम्मदाबाद व कुसमिलिया गांव में आवासीय इलाके से होकर गुजरने वाले इस स्टेट हाईवे के निर्माण कार्य में आवासीय मकानों की जमीन अधिग्रहण व मुआवजे पर विभाग और भू-स्वामियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। दोनों गांवों में करीब आधा-आधा किलोमीटर सड़क के टुकड़े नहीं बन पा रहे हैं। कई बार दोनों गांवों में तहसील और पीडब्ल्यूडी ने जमीन की पैमाइश कराई, लेकिन इसका कुछ हल नहीं निकला। मार्ग निर्माण के लिए पूर्व में मुहम्मदाबाद में 38 व कुसमिलिया गांव में 17 भू-स्वामियों की आवासीय भूमि पर बने मकानों को चिन्हित किया गया था। जमीनों से संबंधित पत्रावलियां प्रस्तुत करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने भू-स्वामियों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं।
भूस्वामी नहीं कर पा रहे निर्माण
मुहम्मदाबाद के फूलसिंह का कहना है कि फोरलेन निर्माण कार्य को आठ साल बीत रहे हैं, गांव से होकर निकली सड़क अभी तक नहीं बनी है। सड़क के लिए ग्रामीणों की आवासीय भूमि अधिग्रहण का मामला अधर में लटका है। इससे वे अपनी भूमि पर न तो मकान बना पा रहे हैं, और न ही इस भूमि का सदुपयोग कर दूसरे काम में उपयोग ला पा रहे हैं।
सड़क निर्माण न होने से रुका घर का निर्माण
कुसमिलिया गांव के वीरप्रताप का कहना है कि गांव के आवासीय इलाके से स्टेट हाईवे सड़क निकाली जा रही है। पुस्तैनी मकान के आगे काफी पुराना बाथरूम, शौचालय बना था, जिसे स्टेट हाईवे के चक्कर तोड़ दिया है। सड़क के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं, इससे घर का निर्माण रुका हुआ है।
फोटो-11-विधायक गौरीशंकर वर्मा। संवाद
स्टेट हाईवे ठीक कराने को विधायक ने लिखा पत्र
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा का कहना है कि उरई से मोहाना गांव के बीच सडक़ की मरम्मत और अधूरे कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी को लेटर लिखा गया है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए शीघ्र ठीक कराने के लिए विभाग से कहा गया है। जल्द ही यह समस्या दूर कराई जाएगी।
15 करोड़ के बजट की मंजूरी का इंतजार
सड़क का पुनरीक्षित इस्टीमेट को मंजूरी मिलने पर कार्य आगे बढ़ पाएगा। पूर्व में साल 2016 में 127 करोड़ मंजूर हुए, जिससे उरई-राठ स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। वर्तमान में मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया एवं मोहाना में अधूरी पड़ी सडक़ और गड्ढ़ों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ का रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। इस्टीमेट वित्त समिति में लगा हुआ है। जल्द ही बैठक होगी, जिसमें इस्टीमेट पर मंजूरी की सहमति बनेगी। इसके लिए तत्कालीन डीएम व वर्तमान डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी मुख्यालय को पत्र भेजा है।
पुष्पेंद्र राय,अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी खंड प्रथम उरई
