मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को एक दर्जन पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है,जिनमे ८ थानों के थाना प्रभारी भी बदले गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह को चार्ज से हटाते हुए अपराध शाखा में स्थानांतरित कर दिया है और मंसूरपुर के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार को सिविल लाइन थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया है जबकि खतौली के प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया को मंसूरपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।

थाना शाहपुर के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा को खतौली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है जबकि पुरकाजी के थाना अध्यक्ष सुनील कसाना को शाहपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। तितावी के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव को छपार का प्रभारी निरीक्षक और थाना बुढ़ाना की परासोली चौकी के चौकी प्रभारी जयवीर सिंह को पुरकाजी का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

फुगाना के थाना अध्यक्ष सत्यनारायण दहिया को एंटी नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है और एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी अखिल चौधरी को एसओजी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रोहाना चौकी के प्रभारी गजेंद्र सिंह को फुगाना और रामलीला टिल्ला के चौकी इंचार्ज मानवेन्द्र भाटी को तितावी का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।छपार के प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी को गैर जनपद में स्थानांतरित होने के कारण कार्य मुक्त कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें