संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 26 Apr 2026 02:35 AM IST

Pankaj Sharma will participate in the National Taekwondo Competition

पंकज शर्मा 



आगरा। शहर के इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा तेलंगाना में होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 15 से 17 मई तक जोगुलांबा गडवाल जिले में होगी। पंकज शर्मा सीनियर वर्ग की पूमसे स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम दोनों वर्गों में प्रतिभाग करेंगे। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए हैं। प्रतियोगिता ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया और तेलंगाना राज्य ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वावधान में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन वृंदावन गार्डन स्थित इंडोर हॉल में किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, हरिकांत शर्मा और नवनीत कुलश्रेष्ठ ने बधाई दी है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *