आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में चक्कर के मरीजों की स्पेशल वर्टिगो ओपीडी शुरू हो रही है। हर मंगलवार को नाक, कान, गला रोग विभाग में मरीज इसका इलाज पा सकते हैं।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में चक्कर के मरीजों की स्पेशल वर्टिगो ओपीडी शुरू हो रही है। हर मंगलवार को नाक, कान, गला रोग विभाग में मरीज इसका इलाज पा सकते हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. रितु गुप्ता ने बताया कि मरीजों में चक्कर आने की दिक्कत होती है। 80 फीसदी मरीजों में कान के अंदरूनी हिस्से में सूजन और संक्रमण के कारण यह परेशानी होती है। इलाज में देरी होने पर मरीज की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। ऐसे मरीजों के लिए नए ओपीडी भवन के नाक, कान और गला रोग विभाग के कमरा नंबर 5 में हर मंगलवार को विशेष ओपीडी लगेगी। यहां पर चक्कर आने वाले मरीजों की जांच करने के बाद इलाज किया जाएगा। अगर किसी मरीज की अन्य वजह से ये दिक्कत है तो संबंधित डॉक्टर को रेफर कर दिया जाएगा।