एटा के थाना मिरहची में तैनात दरोगा रात में गश्त के लिए निकले थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। 


Patrolling sub Inspector crushed by unknown vehicle died during treatment

उपनिरीक्षक नरेशपाल सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे दरोगा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दरोगा को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर के बाद ही दरोगा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी दरोगा के परिजनों को दी गई, तो उनमें कोहराम मच गया। 

Trending Videos

मूल रूप से बिजनौर जिले के नजीबाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले उपनिरीक्षक नरेशपाल सिंह वर्तमान में थाना मिरहची में तैनात थे। बताया गया है कि वे रात को गश्त करने के लिए निकले थे। रात में नगला नथा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायल दरोगा को उपचार के लिए  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची ले जाया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान दरोगा की मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद वे एटा के लिए रवाना हो गए हैं। बताया गया है कि दरोगा का परिवार वर्तमान में बुलंदशहर जनपद के खुर्जा में बिजली घर के पास रहता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *