आगरा में एक विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने आई। दशहरा घाट पर उसने यमुना की गंदगी का वीडियो बनाया। वीडियो में वह मुंह ढंकते हुए गंदगी और दुर्गंध की हकीकत बयां कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
आगरा में एक विदेशी पर्यटक ताजमहल घूमने आई। दशहरा घाट पर उसने यमुना की गंदगी का वीडियो बनाया। वीडियो में वह मुंह ढंकते हुए गंदगी और दुर्गंध की हकीकत बयां कर रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विदेशी पर्यटक के इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया। विदेशी पर्यटक के वीडियो पर पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा-‘भाजपा के राज में गंदगी का साम्राज्य’। जिसके बाद नगर निगम ने इस वीडियो को पुराना बताया है।
उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस वीडियो को 3.71 लाख लोग देख चुके हैं। 19 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। 5 हजार से अधिक लोग री-ट्वीट कर चुके हैं। इस वीडियो में ताजमहल, यमुना और दशहरा घाट पर गंदगी को दर्शाया गया है।