रानीपुर। निकटवर्ती ग्राम देवरी सिंहपुरा निवासी सेवानिवृत्ति शिक्षक रामेश्वर प्रसाद तिवारी के परिवार में हुई दुखद घटना पर नगर एवं क्षेत्रवासियों ने शोक संवेदना व्यक्त की तथा विभिन्न सामाजिक राजनीतिक लोग शोक संतृप्त परिवार से मिले तथा ढाढ़स बंधाया।

गौरतलब है कि गत मंगलवार को तिवारी परिवार के अनूप तिवारी, उनका पुत्र अर्पित तिवारी, अभिनय, श्रेयांश एवं भांजा पुष्कर शुक्ला के नदी में डूब जाने से दुखद मृत्यु हो गई थी। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस दुखद घटना पर महापौर बिहारीलाल आर्य, ओमप्रकाश गुप्ता भैयाजी, अहमद खां मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच, चेयरमैन प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद खरका, प्रमोद नौगरैया, पूर्व चेयरमैन शालिगराम आर्य, संतोष सेन समाजसेवी, प्रेम नारायण पचोरिया, भागचंद साहू बीडीसी ने शोक व्यक्त किया तथा शोक संतृप्त परिवार से मिले।

इस दौरान ब्राह्मण समाज के कृष्णचंद अड़जरिया, प्रेम मनोहर वैद्य, पंडित अरुण कुमार चौधरी, संतोष कटारे, प्रदीप शर्मा, विनीत श्रोत्रीय, चंद्रप्रकाश वैद्य, आनंद श्रोत्रीय, आदि ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें