जालौन। चुंगी नंबर चार के पास मंगलवार को बाइक के सामने अचानक अन्ना पशु आ जाने से दंपती घायल हो गए। हादसे में महिला की हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया। घायल के चाचा ने नगर पालिका में शिकायत देकर अन्ना पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की है।


नगर के मोहल्ला गणेशजी निवासी विवेक मिश्रा ने नगर पालिका के ईओ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर में अन्ना पशुओं की समस्या से लोग परेशान हैं। मंगलवार को उनका भतीजा रोहित मिश्रा पत्नी के साथ चुंगी नंबर चार के पास से घर लौट रहा था। तभी अचानक बाइक के सामने अन्ना पशु आ गया और बाइक उससे टकरा गई। हादसे में रोहित और उसकी पत्नी घायल हो गए। महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया गया। विवेक मिश्रा ने कहा कि अन्ना पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने नगर में अभियान चलाकर अन्ना पशुओं को पकड़ने और गोशाला भेजने की मांग की है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *