People are bringning Laddoos from different cities of India to Lord Rama.

भगवान श्रीराम के लिए बनाए गए लड्डू।
– फोटो : ani

विस्तार


22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रामभक्त इस मौके का लंबे समय से इंतजार कर रहे और अब जब प्रभु श्रीराम अपने मंदिर में विराजमान हो गए हैं तो पूरे देश भर से उनके लिए उपहार आने का सिलसिला जारी है।

हैदराबाद में कैटरिंग का काम करने वाले एन नागभूषणम रेड्डी ने संकल्प लिया था कि वो राम मंदिर बनने तक हर रोज प्रभु राम को समर्पित कर एक किलो लड्डू बनाएंगे। अब जब मंदिर बन गया है तो वह हैदराबाद से 1265 किलो लड्डू प्रभु श्रीराम के लिए लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इन्हें तीन दिन में 25 लोगों ने मिलकर तैयार किया है।

 

वहीं, चंडीगढ़ में अयोध्या के लिए 150 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। जो कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए हैं।

 

प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन में देश भर की हस्तियां मौजूद रहेंगी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें