संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST

People of Nagla Bhupal are troubled by waterlogging


loader



बरनाहल। क्षेत्र के गांव नगला भूपाल के लोगों ने बरसात से पूर्व गांव में सफाई कराने की मांग की थी। लेकिन सचिव और प्रधान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। सफाई न होने से गलियां दलदल में तब्दील हो गई हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर गांव में सफाई कराने की मांग डीएम से की है। ग्रामीण दीपक मिश्रा ने कहा कि सफाईकर्मी लंबे समय से गांव में सफाई करने नहीं आया है। नालियों की नियमित सफाई न होने से खरंजे के ऊपर पानी बह रहा है। गंदे पानी से संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। तालाब पर गांव के लोगों ने कब्जा कर लिया है। संतोष सिंह ने कहा कि गांव की गलियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। बीमारी फैलने का खतरा बढ़ा हुआ है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *