www.a2znewsup.com


(लखनऊ) उत्तर प्रदेश समाचार UP हाल ही में योगी सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है। जिसके चलते अब UP के किसानों को भूमि पैमाइस के लिए जिलाधिकारी-उपजिलाअधिकारी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है।  कि वह पीड़ित की शिकायत सुनकर तत्काल रूप से समस्या का समाधान करें।अब उत्तर प्रदेश में भूमि पैमाइश के लिए लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह पीड़ित की शिकायत सुनकर तत्काल रूप से समस्या का समाधान करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी पर शासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाये ।

मुख्यमंत्री ने कहा- अधिकारी पीड़ितों की भावनाओं का सम्मान करें-
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी ने अपने आवास पर समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पीड़ितों की भावनाओं की कद्र करें। अगर कोई व्यक्ति जमीन संबंधित मामलों को लेकर लगातार सरकारी अफसरों के चक्कर काट रहा है तो उसकी मनोदशा को समझें और तुरंत समस्या का समाधान करें।
उत्तर प्रदेश की दो टूक– अब कोई गरीब चक्कर नहीं लगाएगा-
उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पैमाइश के लिए कोई भी गरीब सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाएगा। एसडीएम-एडीएम और डीएम की जिम्मेदारी है कि पैमाइश की कार्यवाही तुरंत करें। पीड़ित, परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *