संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67a3c2f2ad16b5455c091bea”,”slug”:”petrol-filled-by-showing-fake-payment-through-phonepe-jhansi-news-c-318-1-gur1001-102056-2025-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: फोन पे से फर्जी भुगतान दिखाकर डलवाया पेट्रोल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST

गुरसराय। मोबाइल पर फोन पे से फर्जी भुगतान दिखाकर पेट्रोल भरवाने का मामला गुरसराय में प्रकाश में आया है। बुंदेलखंड एग्रो सर्विस सेंटर के मैनेजर आनंद कुमार ने गुरसराय ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गुरसराय के ही पर कोटा मोहल्ला में रहने वाला एक लड़का पेट्रोल पंप पर आया तथा 1000 रुपये का पेट्रोल डलवा कर फर्जी भुगतान दिखाकर जाने लगा। इसी दौरान कर्मचारियों को शक हुआ। उन्होंने भुगतान की जानकारी की तो वह फर्जी निकला। इसी दौरान लड़का भागने लगा भागते समय उसका मोबाइल फोन वही छूट गया। आनंद कुमार ने फर्जी पेमेंट करने के बाबत एक प्रार्थना पत्र गुरसराय थाने में दिया। गुरसराय पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की रही है। इस दौरान आनंद कुमार ने बताया की गुरसराय में यह स्कैम चल रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व एक दंपती ने भी 700 का पेट्रोल डलवा कर फर्जी पेमेंट दिखाकर चले गए, जिनकी भी तलाश की जा रही है। संवाद