जहानाबाद। ग्राम रम्पुरा मिश्र में रंजिश के चलते बाइक से जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंची मां और परिवार के अन्य लोगों के सामने भी आरोपियों ने मारपीट की। बीचबचाव करने पर गौरव को भी पीटकर घायल कर दिया। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ग्राम रम्पुरा मिश्र निवासी नत्थो देवी ने थाना जहानाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। गांव के ही कृष्णपाल, तिलकराम, रामपाल, प्यारेलाल के पुत्र गौतम और मिढईलाल के पुत्र गौतम उनसे अक्सर अभद्रता करते हैं। आरोप है कि उक्त लोग पहले भी कई बार उनके और परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। इसको लेकर उनके परिवार का आरोपियों से विवाद चला आ रहा है। नत्थो देवी के अनुसार, 24 नवंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उनका पुत्र शिवम बाइक से गांव में जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सभी आरोपियों ने पिटाई की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में थाना पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर विवेचना शुरू कर आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें