12:17 PM, 09-Apr-2024

भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, मंत्री बीएल वर्मा, सांसद संतोष गंगवार व अन्य का स्वागत किया। कहा कि मोदी के नाम की दुनिया में धूम है।

12:10 PM, 09-Apr-2024

जिले के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत से दूरी बरकरार है। वह प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा में नहीं पहुंचे। इससे पहले वह प्रबुद्ध सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। प्रबुद्ध सम्मेलन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया था। 

12:08 PM, 09-Apr-2024

बरेली के सांसद संतोष गंगवार ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन की अपील की। हालांकि उन्होंने किसी भी प्रत्याशी का नाम नहीं लिया। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जनसभा को संबोधित किया। 

12:03 PM, 09-Apr-2024

बरेली से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार ने अपने सजातीय बंधुओं से जितिन प्रसाद को जिताने की अपील की। बोले, कहा जा रहा कि कुर्मी समाज किसी दूसरे को समर्थन करेगा, लेकिन मेरा भरोसा है कि लोग जातिवाद में न फंसकर भाजपा को जिताएंगे।

11:55 AM, 09-Apr-2024


राज्यमंत्री संजय गंगवार
– फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री संजय गंगवार ने सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को राम लक्ष्मण बताया। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा मुखिया अयोध्या में जाने पर संकोच करते हैं, जबकि दूसरी जगह जाकर फूल चढ़ाते हैं। 

11:48 AM, 09-Apr-2024

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा के मंच पर पहुंच गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी प्रत्याशियों ने उनका स्वागत किया। 

11:44 AM, 09-Apr-2024


काले कपड़े पहने लोगों को नहीं मिला प्रवेश
– फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री की सभा में काले कपड़े पहनकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों को प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें सभा स्थल से बाहर ही रोक दिया गया। 

11:40 AM, 09-Apr-2024


मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी के प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, पीलीभीत से लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, बरेली लोकसभा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार सभा के मंच पर पहुंच गए हैं। सांसद वरुण गांधी के आने पर संशय बरकरार है। 

11:37 AM, 09-Apr-2024

सुरक्षा में पुलिस, पीएसी और अर्धसैनिक बल तैनात 

प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर हेलीपैड से सभास्थल तक सुरक्षा के चाक चौबंद हैं। 45 राजपत्रित अधिकारी, 80 निरीक्षक, 12 महिला निरीक्षक, 255 उपनिरीक्षक और 45 महिला उपनिरीक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा पांच कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बल की एक कंपनी, 1320 मुख्य आरक्षी व सिपाही, 70 यातायात पुलिस कर्मी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

11:31 AM, 09-Apr-2024

प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रही है। सभा स्थल पर सुबह सात बजे ही समर्थक पहुंचने लगे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *