अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी दौरा होगा। इस दौरान कई विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा। अमृत 2 के तहत 259 करोड़ से तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। मेयर अशोक कुमार तिवारी के अनुसार, शासन ने 18 जर्जर वार्डों के लिए 33.44 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसकी दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। पिछले दिनों पहली किस्त 6.18 करोड़ रुपये जारी की गई थी।


Trending Videos

रामनगर के तीन वार्डों में 190.09 करोड़ रुपये से सीवर और 34.77 करोड़ रुपये से पेयजल पाइपलाइन का जाल बिछाया जाएगा। नगर निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू होगा। रामनगर के तीनों वार्डों में 69.98 किमी ब्रांच लाइन और 3.4 किमी राइजिंग (मेन) लाइन बिछाई जाएगी। 

इसे भी पढ़ें; Madhuri Dixit: काशी विश्वनाथ धाम में माधुरी दीक्षित ने पति संग किए दर्शन, अभिनेत्री की झलक पाने की लगी होड़

इसके अलावा 10 एमएलडी का एसटीपी और दो सीवर पंपिंग स्टेशन (एसपीएस) बनाए जाएंगे। इसी तरह, सूजाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के विस्तार के लिए लगभग 35 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है। 

इसके अलावा 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है। इसके लिए नगर निगम ने पुराने भवन को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *