Police arrested accused who raped woman in Agra by giving her intoxicants in cold drink

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नगला बेर निवासी भोला को गिरफ्तार किया। उसका साथ देने वाले फरार आरोपी बिजेंद्र सिंह और पीड़िता की मां की तलाश की जा रही है।

Trending Videos

जगदीशपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि वह मायके गई थी। वहां भोला और बिजेंद्र नाम के युवक का उनके घर पर आना-जाना है। दोनों ने मिलकर पीड़िता की मां को उसके दामाद के खिलाफ भड़का दिया। मां ने उनकी बातों में आकर बेटी और दामाद के बीच झगड़ा करा दिया।

29 मई को जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने से दोनों आरोपी पीड़िता और उसकी मां को अपने साथ ढाबे पर खाना खिलाने ले गए। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर भोला ने दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। मां और बिजेंद्र से घटना में भोला का साथ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *