Police arrested man and woman such a shame condition from house of woman leader in Kasganj

महिला नेता के घर से गिरफ्तार महिलाएं व पुरुष
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के कासगंज में नगर के समीपवर्ती गांव अहरौली में रालोद की एक महिला नेता के घर पर सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान रालोद नेता सहित चार महिलाएं व दो पुरुष मिले। पुलिस ने सभी छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये की नकदी, नशे की सामग्री व अन्य अश्लील सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि पुलिस को अहरौली में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी। 

पुलिस ने की छापेमारी

इस पर सर्विलांस टीम को लगाया गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। शिकायत पुष्ट होने पर बृहस्पतिवार को सर्विलांस टीम, एसओजी टीम एवं महिला थाना की टीम के अलावा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापे की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 

मौके से यह मिला

बताया कि मौके से रालोद नेता के घर से महिला नेता सहित चार महिलाओं को दो पुरुषों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया गया। मौके से बीयर की खाली केन, सिगरेट की डिब्बी, मोबाइल फोन, 40 हजार रुपये की नकदी व अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं। इस दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *