कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में नामजद छह आरोपियों में चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की जांच में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं।

Trending Videos

पुलिस ने अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्याकांड में छह आरोपियों में से मुस्तफा कामिल और उनके पुत्र हैदर मुस्तफा, असद मुस्तफा व सलमान मुस्तफा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अभी इस मामले में मुनाजिर रफी और केशव मिश्रा फरार चल रहे हैं। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही है। इसके लिए इनके घर सहित अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही हैं। सर्विलांस की भी सहायता ली जा रही है। वहीं पुलिस तफ्तीश में मिल रहे साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं। पुलिस इन आरोपियों के घटना में शामिल होने की कड़ी को मिलाने का प्रयास कर रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही फरार आरोपियों सहित अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

आज मिल सकती है पुलिस को सीडीआर

आज सोमवार को मोबाइल कंपनी के नेटवर्क की दिक्कत समाप्त होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो महिला अधिवक्ता के मोबाइल का कॉल रिकार्ड भी पुलिस को मिल सकता है। इससे भी पुलिस हत्यारोपियों के और नजदीक पहुंच सकती है।

पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर इस हत्याकांड की जांच कर रही है। जांच में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा। – राजेश कुमार भारती, अपर पुलिस अधीक्षक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *