अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। शनिवार को आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन कुल 57.16 फीसदी परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी। आज भी परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। दोनों पालियों में कुल 9789 छात्र शामिल हुए जबकि 13,059 छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा से पहले बारिश शुरू हो जाने से तमाम छात्र भीगते हुए केंद्रों तक पहुंचे।

दूसरे दिन भी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आरंभ हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी हुई। परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, बाल प्वाइंट पेन एवं पहचान पत्र ही ले जाने दिया गया। पानी की बोतल भी लेकर जाने नहीं दिया गया। छात्राओं की भी गेट पर तलाशी हुई।

दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे के बीच हुई। सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एसपी (सिटी) ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा आयोजित हो गई।

नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण सिंह के मुताबिक आज 22,848 परीक्षार्थियों को बैठना था। प्रथम पाली में 4854 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 6570 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4935 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 6489 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *