Police reunited two members of Polish tourist group who had gone to visit Taj Mahal

ताजमहल घूमने आए पोलैंड के पर्यटक दल से दो सदस्य बिछड़े, पुलिस ने मिलाया
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में  ताजमहल पर पोलैंड के पर्यटकों का दल बुधवार को घूमने पहुंचा। इनमें दो सदस्य दल से बिछड़ गए। इस पर अन्य सदस्यों ने परेशान होने पर पश्चिमी गेट पर तैनात क्यूआरटी प्रभारी रामगोविंद सिंह को सूचना दी। पुलिस की खोजबीन 35 मिनट के अंदर पोलेंड के दोनों पर्यटक मिल गए, जिन्हें दल से मिलवाया गया। 

उनके मिलते ही ग्रुप के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने आगरा पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस को धन्यवाद दिया। ईद पर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों का दल ताजमहल घूमने आया। उनकी सुरक्षा और व्यवस्थाओं में तैनात पुलिस बल की अमेरिकी दूतावास ने प्रशंसा की है। धन्यवाद का पत्र भेजा है। 

अमेरिकी दूतावास ने भी दिया धन्यवाद

पुलिस कमिश्नर को भेजे पत्र में अमेरिकी दूतावास के डिप्टी रीजनल सिक्योरिटी ऑफिसर टॉमी जी जोंस ने डीसीपी सैयद अली अब्बास, एसीपी सैयद अरीब अहमद, एसीपी सुकन्या शर्मा, इंस्पेक्टर तिलक राम भाटी और उपनिरीक्षक नीलम राणा का विशेष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *