{“_id”:”66dcb05dfa2c200ed2068614″,”slug”:”police-shot-the-accused-of-murdering-a-woman-in-the-leg-and-arrested-him-orai-news-c-224-1-ka11004-119388-2024-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: महिला के हत्यारोपी के पैर में पुलिस ने मारी गोली, गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कालपी (जालौन)। महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंकने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व बाइक मिली है। महिला खेत में अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ी मिली थी। पुलिस कई दिनों से हत्यारोपी की तलाश में थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह अर्द्धनग्न अवस्था में महिला का शव खेत में पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी पर एसपी सीओ व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव की शिनाख्त कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में अन्य जगहों पर चोंट के निशान पाए गए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने कालपी और आटा पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया था। जांच पड़ताल में पता चला कि मानसिक रोगी महिला की हत्या के बाद से गांव का एक युवक चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र पाल अहिरवार फरार है और वो अक्सर मानसिक बीमार महिला के आसपास ही रहता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र पाल कहीं बाहर भागने की फिराक में है और अपने घरवालों से मिलने गांव आ रहा है।
इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो वह बाइक से सरसेला की ओर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा कारतूस, बाइक बरामद हुई। एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में चंद्रपाल ने कबूला है कि मानसिक रोगी महिला की हत्या उसने ही की है। फिलहाल उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है और इलाज के बाद ही आगे की पूछताछ की जाएगी।
महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कर दी थी हत्या
कालपी। महिला मानसिक रूप से बीमार थी। दो शादियां होने के बाद भी वह अपने पिता के साथ रहती थी। इसके साथ ही वह बिना बताए घर से निकल जाती थी। सोमवार को भी जब महिला घर से खेतों की तरफ निकली तो आरोपी चंद्रपाल उर्फ रणविजेंद्र शराब के नशे में उससे अभद्रता करने लगा। जब महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो कोई देख न ले इस पर आरोपी ने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
