Policemen were taking monthly salary Task force trapped in statement of drug mafia report sought from DCP City

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में नकली-नशे की दवाओं की फैक्टरी चार महीने से धड़ल्ले से चल रही थी। दवा माफिया विजय गोयल जेल से रिहा होने के बाद बड़े आराम से अवैध धंधा कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद माफिया ने कई राज उगल दिए। इससे एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कठघरे में आ गई। महीनेदारी पर फैक्टरी चलने की बात सामने आने पर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सिटी को जांच दी है।

मंगलवार को नकली-नशे की दवाओं की फैक्टरी पकड़ी गई थी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने छापा मारा था। माफिया विजय गोयल सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 करोड़ का कच्चा माल, मशीनरी बरामद की थी। पहले वो जुलाई 2023 में पकड़ा गया था। सिकंदरा और बिचपुरी में फैक्टरी मिली थीं। फरवरी में जमानत पर बाहर आया। हवाला से रकम लेकर फैक्टरी चला रहा था।

ये भी पढ़ें –  UP: पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें