Postal department official posted in Bulandshahr committed suicide in aligarh

डाक विभाग के अधिकारी टीपी सिंह का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रधान डाकघर के अधीक्षक ने बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर उन्होंने खौफनाक कदम उठाया। खुदकुशी से पहले उन्होंने अलीगढ़ के एसएसपी के नाम सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने कई लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में तैनात डाक विभाग के अधिकारी टीपी सिंह ने अलीगढ़ के बन्नादेवी के सुरक्षा विहार स्थित अपने आवास पर बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली। उन्होंने खुद को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। पुलिस मौके पर जांच में जुटी है। 

डाक अधिकारी मूल रूप से लोधा के गांव अकराबत के रहने वाले थे। इस दौरान का सुसाइड नोट भी एसएसपी के नाम लिखकर छोड़ा है। जिसमे कई लोगो के नाम खोले हैं। उनको ही इसके लिए जिम्मेदार बताया है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *