अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह

Updated Mon, 09 Sep 2024 12:56 PM IST

कुंडा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और राजाभैया के खिलाफ सपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव और उनके भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा किया गया है। आरोप है कि मुकदमे में गवाही से रोकने के लिए गुलशन यादव ने पीड़ित को धारदार हथियार के बल पर अगवा करने और जान से मारने का प्रयास किय और जेल में बंद अपने भाई छविनाथ से फोन पर धमकी भी दिलवाई। 


Pratapgarh: Case registered against jailed SP District President Chavinnath and former Chairman Gulshan Yadav

गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी।
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


विधानसभा चुनाव में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गुलशन यादव और उनके भाई सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के खिलाफ गवाह को धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मानिकपुर थाने में दर्ज इस मुकदमे में दोनों नेताओं के खिलाफ एससीएसटी की धाराएं भी लगाई गई हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। छविनाथ यादव जेल में बंद हैं। गुलशन यादव सपा के कार्यवाहक जिलाध्य का कामकाज देख रहे हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 

Trending Videos

मानिकपुर थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र रामलखन ने रविवार रविवार को कुंडा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गुलशन यादव और सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव सहित अन्य के खिलाफ एससीएसटी, जान से मारने के प्रयास, अपहरण समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में अर्जुन ने कहा कि उसने छविनाथ के खिलाफ 2021 में एससीएसटी, जान से मारने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। मुकदमे में गवाही न देने के लिए उसके ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए पैसे का लालच भी दिया जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें