Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने पर प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल, नकलविहीन, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम के नेतृत्व में सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि जिले में पीईटी के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 52,272 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। डीएम ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, शुचिता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

ये भी पढ़ें:

Hapur News: जनपद में पीईटी परीक्षा के लिए बने 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट

पीईटी के जिला प्रबंधक उपेन्द्र कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों एवं परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी। बैठक में सीडीओ डॉ. राममोहन मीना, एडीएम प्रेमचंद मौर्य, एएसपी बृजनन्दन राय, सीएमओ एएन प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी विपुल कुमार सिंह, डीआईओएस ओमकार राणा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link