{“_id”:”6b0c7019f6379293ee05a683″,”slug”:”laru-won-the-title-by-defeating-kota-bhawaniganj-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-183476-2026-11-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Pratapgarh News: लरू ने कोटा भवानीगंज को हराकर जीता खिताब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

विकासखंड बाबागंज के लोदीपुर में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता लरु की टीम। आयोजक
विकासखंड बाबागंज के लोदीपुर में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में लरू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटा भवानीगंज को आठ विकेट से शिकस्त दी। जीत के साथ ही लरू की टीम ने प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मुकाबले में लरू की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोटा भवानीगंज की टीम निर्धारित आठ ओवर में 93 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लरू की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। टीम ने महज 6.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। लरू के सचिन कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका सुरेंद्र और शैलेंद्र ने निभाई।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिव बहादुर, घनश्याम, कीर्ति आजाद, मनीष मिश्रा, राहुल यादव समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
