Prayagraj News: रेलगांव में दो दिन तक चली रेल अफसरों की खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मुख्यालय का दबदबा रहा। उत्तर मध्य रेलवे ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट-2026 में मुख्यालय की टीम ने खेल और सांस्कृतिक दोनों स्पर्धाओं की ओवरऑल शील्ड अपने नाम कर ली। खेल प्रतियोगिताओं में 218 अंक और 59 पदक हासिल कर मुख्यालय पहले स्थान पर रहा, जबकि सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी 27 स्थान हासिल कर बाकी इकाइयों को पीछे छोड़ दिया। खेल स्पर्धाओं में मुख्यालय ने 27 स्वर्ण, 19 रजत और 13 कांस्य सहित कुल 59 पदक जीते। झांसी मंडल 44 पदक और 131 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

प्रयागराज मंडल को 10 स्वर्ण, आठ रजत और 10 कांस्य सहित 28 पदक मिले। कुल 94 अंकों के साथ प्रयागराज मंडल तीसरे स्थान पर रहा। आगरा मंडल 76 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी मुख्यालय ने 27 स्थान हासिल किए। प्रयागराज मंडल 11 स्थानों के साथ दूसरे नंबर पर रहा, जबकि आगरा मंडल आठ और झांसी मंडल सात स्थान हासिल कर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।क्रिकेट में मुख्यालय ने स्वर्ण और आगरा ने रजत पदक जीता। बॉक्स क्रिकेट के पुरुष वर्ग में झांसी विजेता और मुख्यालय उपविजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में मुख्यालय ने स्वर्ण और आगरा ने रजत पदक जीता। समापन समारोह महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में हुआ। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष हिमा सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन अनम सिद्दीकी, आफाक अहमद एवं डॉ. अमित मालवीय ने किया।



Source link

अभी अभी की खबरें