
नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में फूल पत्तियों से सुसज्जित रजत हिंडोले में झूलते कृष्ण बलराम
– फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के नंदगांव में ब्रज के अधिकांश मंदिरों में पूरे सावन मास राधारानी व श्रीकृष्ण को झूला झुलाने की परंपरा है। बावजूद इसके श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थली और राधा रानी की ससुराल नंदगांव के विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में ऐसा नहीं होता है। यहां राधा-कृष्ण की बजाय श्रीकृष्ण और बलराम को झूला झुलाया जाता है। इसकी वजह है ब्रज की मर्यादा।
सावन शुरू होते ही मंदिरों में राधा-कृष्ण को झूले में झुलाना शुरू हो जाता है। ब्रज में इस झूलन महोत्सव यानि हिंडोला उत्सव की शृंखला में नंदगांव के नंदीश्वर पर्वत पर स्थित नंदबाबा मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को पूरे सावन में झूला झुलाया जाता है।
