संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Wed, 25 Nov 2026 02:03 AM IST


Rudrabhishek performed at Panchmukhi Hanumat Dham



सआदतगंज।


मलौली स्थित श्री पंचमुखी हनुमत धाम में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान बटुक ब्रह्मचारियों का वेद अध्ययन भी संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान का नेतृत्व धाम के पीठाधीश्वर स्वामी असंभव संभवानंद सरस्वती जी महाराज ने किया। आचार्य हरिओम शुक्ला और आचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। आचार्य पुरुषोत्तम मिश्रा ने बटुक ब्रह्मचारियों को मंत्रोच्चार का विधिवत पाठ कराया। आश्रम प्रबंधक जानकी वैष्णो दास ने भगवान शिव और हनुमान जी को भोग लगाकर बटुक ब्रह्मचारियों को प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर राकेश शुक्ला, शौर्य शुक्ला, प्रयाग दीन और अंकित अवस्थी उपस्थित रहे।



Source link