लालगंज। कस्बे में डलमऊ रोड स्थित बाईपास ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार को एक निजी बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जिला न्यायालय के मुंशी रामकृष्ण और उनकी पत्नी कुंती शामिल हैं। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, बहाई गांव निवासी रामकृष्ण, जो जिला न्यायालय में मुंशी के पद पर कार्यरत हैं, अपनी पत्नी कुंती के साथ बाइक से बेटी की ससुराल खजूरगांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बाईपास ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय, सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
सीओ सुजीत राय ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिल गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
