फर्रुखाबाद में शमशाबाद के चिलसरा गांव में सोमवार सुबह फर्रुखाबाद संपर्क मार्ग पर पुलिया के नीचे बाढ़ के पानी में एक युवक का शव मिला। शव सड़क से करीब आठ फीट गहरी पुलिया में ईंटों पर मुंह के बल पड़ा था। सुबह 5:30 बजे ग्रामीणों ने देखा। मृतक की पत्नी हल
.

कमाल मियां कासगंज के गढ़का गांव का निवासी था। वह पिछले एक साल से पत्नी और छह बच्चों के साथ चिलसरा में रह रहा था। कमाल दिल्ली में मजदूरी करता था और रविवार सुबह ही घर लौटा था। ग्रामीणों के अनुसार, वह शराब पीने का आदी था। रविवार शाम खाना खाने के बाद वह घर से निकला और आशंका है कि नशे में पुलिया से नीचे गिर गया।

थाना पुलिस सुबह 7:30 बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शमशाबाद थाना अध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ हो जाएगी।
