रेलवे प्रशासन ने पूर्व घोषित पांच विशेष ट्रेनों के ठहराव और गाड़ी संरचना में संशोधन किया है। इन ट्रेनों के संचालन से आगरा मंडल के यात्रियों को दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, प्रयागराज, नागपुर, रायपुर, झांसी और विशाखापट्टनम समेत कई प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। सभी विशेष ट्रेनों में 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें दो सामान्य और 20 स्लीपर कोच शामिल हैं।

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 08511-08512 विशाखापट्टनम-दिल्ली विशेष ट्रेन 22 मई को विशाखापट्टनम से चलकर 23 मई रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 25 मई को दिल्ली से रवाना होगी। 08513-08514 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष 21 मई शाम 5:40 बजे विशाखापट्टनम से चलेगी और 23 मई सुबह 11:40 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट पर सुबह 6:35 बजे रुकेगी।

इसी तरह 08515-08516 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन 23 मई की रात 2:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। 08517-08518 विशाखापट्टनम-नई दिल्ली विशेष ट्रेन प्रयागराज और गोविंदपुरी होकर चलेगी। 23 मई की रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं 08519-08520 जगदलपुर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 23 मई सुबह 3:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों से गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत मिलेगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें