Rain brought relief from heat storm at 67 kmph became disaster caused a lot of destruction in Agra

आगरा में आंधी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


पश्चिमी विक्षोभ ने गर्मी से परेशान लोगों को लगातार दूसरे दिन राहत दी। शुक्रवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम को तेज आंधी आई के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं रात में आई दुबारा आंधी के कारण शहर से देहात तक कई होर्डिंग, टिन शेड उड़कर गिर गए, जिसमें लोगों को चोटें भी आईं। मौसम विभाग के मुताबिक आंधी की रफ्तार 67 किमी प्रति घंटा रही।

Trending Videos

दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे 36.1 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी चलती रही। शाम को तेज हवा चलनी शुरू हो गई। चंद मिनटों में ही आंधी आ गई। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शाम को जब आंधी आई, तब बाजारों में लोग थे। एमडी जैन इंटर कॉलेज में आंधी के कारण भगवान महावीर जयंती के कार्यक्रम का पंडाल गिर गया। तीन लोगों को चोटें आईं। रात में होने वाला कवि सम्मेलन आयोजकों ने स्थगित कर दिया। आवास विकास कॉलोनी में भीमनगरी और शहर में भगवान हनुमान जयंती के कार्यक्रमों के होर्डिंग गिर गए।

ये भी पढ़ें –  रक्त स्वाभिमान रैली: गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद…बुलडोजर जब्त, हर रास्ते पर लगे बैरियर; पुलिस अलर्ट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *