Ramlala Pran Pratishtha IMA took big decision doctors will give free consultation to those whose name is Ram

demo pic
– फोटो : डेमो पिक

विस्तार


अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर एटा के लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा में हर वर्ग का व्यक्ति सहभागिता निभाने को तैयार है। आईएमए के चिकित्सक भी आगे आए हैं। रविवार को ऐसे मरीजों को मुफ्त में परामर्श देंगे, जिनके नाम में राम है।

एटा शहर में व्यापारी हो या समाजसेवी या फिर चिकित्सक कोई भी अपने राम के राज्याभिषेक में सहभागी बनने को लेकर उत्साहित है। सभी ने अपने-अपने अनुसार सोमवार के लिए तैयारियां की है। इसमें चिकित्सक भी पीछे नहीं है। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि लंबे इंतजार बाद अयोध्या में भगवान राम का राज्याभिषेक हो रहा है। हर व्यक्ति के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर चिकित्सक उन मरीजों को मुफ्त में परामर्श देंगे। जिन मरीजों के नाम में राम शब्द आएगा। बैठक कर यह निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: मिष्ठान विक्रेताओं ने दिया खास ऑफर, 51 किलो लड्डू खरीदें… मिलेगा ये गिफ्ट

यह चिकित्सक देंगे मुफ्त परामर्श

आईएमए के अध्यक्ष ने बताया जिन मरीजों के नाम में राम शब्द आएगा उन मरीजों को अध्यक्ष के अलावा सचिव डॉ. ऋषभ सक्सेना, पूर्व अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्र शर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. एके सक्सेना डॉ. शैलेंद्र जैन, डॉ. रूपा जैन, डॉ. निर्मल जैन, डॉ. ओपी वार्ष्णेय, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. बिसारिया, डॉ. ललित वार्ष्णेय, डॉ. अनुराग गुप्ता, डॉ. पल्लवी गुप्ता मुफ्त में परामर्श देंगे।

ये भी पढ़ें –   Pran Pratishtha: राममय हुई कृष्ण नगरी, मंदिरों में भव्य सजावट; रंग बिरंगी रोशनी से झिलमिला रहा मथुरा

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *