{“_id”:”67143ca40939b485b30f29b4″,”slug”:”report-filed-against-accused-in-case-of-slapping-doctor-kasganj-news-c-175-1-agr1054-122646-2024-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: डॉक्टर को थप्पड़ मारने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:41 AM IST

कासगंज। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर आए डॉक्टर से तीमारदार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विवाद के बाद तीमारदार ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. वीरबहादुर डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर आए थे। वार्ड में बुखार से पीड़ित सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरोंदा निवासी भोला वार्ड में भर्ती था। मरीज के साथ तीमारदार उसका चाचा विशाल बेड पर लेटा था। डॉक्टर ने विशाल से बेड पर लेटने से मना किया तो वह डॉक्टर के साथ झगड़े करने लगा।
डॉ. वीरबहादुर का आरोप है कि विशाल ने उनके थप्पड़ मार दिया। विवाद के मामले में डॉक्टर ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि डॉक्टर से हुए विवाद के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
