{“_id”:”670eda50bb39cd264102d0a7″,”slug”:”salary-of-absent-electricity-officers-stopped-orai-news-c-224-1-ori1005-120997-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: गैरहाजिर बिजली अधिकारियों का वेतन रोका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कलक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता के गैरहाजिर होने व लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम होने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Trending Videos

डीएम ने विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर विभाग, स्टांप, बिजली आदि विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम होने पर स्पष्टीकरण मांगकर प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि अपने-अपने लक्ष्य के सापेक्ष कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत राजस्व वसूली के कार्यों को पूरा कराएं। राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मंडी व नगर निकायों की आय के स्रोत बढ़ाने व प्रवर्तन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खनन व परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि सक्रिय रहते हुए प्रवर्तन कार्य करें और चेकिंग बढ़ाने के साथ ही अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण रोक लगाई जाए। उन्होंने भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया।

निर्देश दिया कि सरकारी जमीन-तालाब/चारागाह आदि पर अतिक्रमण न हो। अतिक्रमण की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस दौरान एडीएम संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अजीत जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, डीएफओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।ा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *