संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने एक किसान को दस से अधिक बोरी खाद बेचने वाले आठ विक्रेताओं से स्पष्टीकरण तलब किया है। इन दुकानदारों को चेतावनी पत्र भी जारी किया है।

जनपद से सटे मध्य प्रदेश में खाद जाने की शिकायतों को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। प्रत्येक दुकान की बिक्री जांचने के लिए अधिकारी नामित किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जिलाधिकारी प्रतिदिन के स्टॉक पर नजर बनाए हुए हैं।

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि तीन दुकानदारों ने एक किसान को दस से अधिक बोरी बेची है। वहीं, अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट में पांच विक्रेताओं को चिह्नित किया गया, इसमें दो साधन सहकारी किसान सेवा समिति भी शामिल हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने इन सभी विक्रेताओं को नोटिस जारी किया है। बरसेईयां सेल्स बार, जन अधिकारी फार्मर पाली, बांकेबिहारी कृषि सेवा केंद्र महरौनी, इफको बाजार महरौनी, आकांक्षा ट्रेडर्स, विश्वैरी बीज भंडार, रोड़ा साधन सहकारी समिति, बानपुर साधन सहकारी समिति इसमें शामिल हैं।

मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने बताया कि एक एकड़ भूमि के किसान को सिर्फ एक बोरी डीएपी व दो बोरी यूरिया दी जानी चाहिए। ऐसा न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें