Samajwadi Party's Pal Baghel Maha Sammelan was held in sports ground in Mainpuri

पाल बघेल महा सम्मेलन में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बरनाहल क्षेत्र के सहीदाबाद स्थित एक कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को समाजवादी पार्टी का पाल बघेल महा सम्मेलन हुआ। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल (पूर्व सांसद) ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के खिलाफ है। हमको सामाजिक लड़ाई लड़नी है। हमको सामाजिक न्याय तभी मिल सकता है देश में जातीय जनगणना कराई जाए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर जाति देखकर हो रहे हैं।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश में जातीय जनगणना करने की मांग कर रहे हैं। ताकि हमको अपना हक और अधिकार मिल सके। जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। आरोप लगाया कि भाजपा ने लोकसभा की 10 सीटें बेईमानी से जीती हैं।

अगर इन 10 सीटों पर बेईमानी नहीं होती तो इंडिया एलाइंस और सपा की 47 सीटें आतीं। हम संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने करहल विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा को जिताने का आव्हान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *