Samman Samarpan Program: Anupriya Patel said Critical care blocks will be built for serious patients

सम्मान समर्पण कार्यक्रम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हर प्रदेश को एक एम्स मिले, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से योजनाएं बनाई जा रही हैं। 2014 से पहले देश में सात एम्स थे, आज 22 हैं। इसमें से यूपी में दो एम्स स्थापित हैं। इतना ही नहीं सरकार की ओर से क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाए जाने की तैयारी चल रही है। इसका गंभीर रोगियों को लाभ मिलेगा। ये बातें रविवार को शहर आईं केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अमर उजाला के सम्मान समर्पण का कार्यक्रम के दौरान कही।

Trending Videos

इस दौरान उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में छात्रों के लगातार आत्महत्या करने पर चिंता जताई। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में आयोजित सम्मान समर्पण कार्यक्रम में शहर में चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली 34 हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ नारायणा ग्रुप से अमित नारायण, उजाला सिग्नस से अंकिता दास, डीपीएस कल्याणपुर से रिचा प्रकाश, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से डॉ. संजय काला, कार्डियोलॉजी से डॉ. राकेश वर्मा, नूतन होम्योपैथी से डॉ. मधुलिका और एक्सिस हॉन्डा से जेएस अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर किया गया। इस मौके पर लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री से सवाल भी किए। जिसका उन्होंने बखूबी जवाब दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *